
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रतापपुर–अंबिकापुर मार्ग पर सोमवार तड़के एक भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत हो गए। दुर्घटना सकालो जंगल के पास हुई, जहां कार चालक सोनू केरकेट्टा के नियंत्रण से बाहर होकर प्रतापपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे में 52 वर्षीय कईलाराम, उनकी पत्नी मानीमती (50) और पुत्र राहुल टोप्पो (25) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल चालक सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पूरे गांव में मातम, पुलिस ने शुरू की जांच
गांधीनगर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और आगे की जांच जारी है।
परिवार और गांव वाले इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं, और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
ये भी पढ़ें – केजरीवाल ने गरीब किरायेदारों के लिए किया था किराया भुगतान का वादा, दिल्ली HC ने रद्द किया आदेश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








