
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन के दौरान जरूरतमंद लोगों की बातें सुनते हैं और उसके समाधान भी करवाते हैं. आज लखनऊ में सीएम के पास अपना काम करवाने के लिए एक खास ‘जनता’ आ गई थी. ये जनता कोई और नहीं बल्कि एक छोटी सी बच्ची थी, जो अपना किसी स्कूल में एडमिशन करवाने की इच्छा लेकर आई थी.
जनता दरबार के दौरान पहुंची बच्ची से जब पूछा क्या है बताओ, तो बच्ची ने कहा कि मेरा एडमिशन करवा दो. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा इस ठंड में तुम स्कूल जाओगी. फिर सीएम ने पूछा कि किस क्लास में एडमिशन चाहिए, इसपर बच्ची की मां ने कहा कि नर्सरी में. जब सीएम ने कहा कि रोज जाओगी स्कूल न, मेहनत से पढ़ोगी न? बच्ची ने सीएम के सवाल पर हां में सिर हिलाया.
बच्ची ने शेर बच्चे, शेर बच्चे कविता सुनाई
सीएम ने इसके बाद बच्ची से पूछा क्या पढ़ती हो सुनाओ. इस पर बच्ची ने शेर बच्चे, शेर बच्चे कविता सुनाई. बच्ची की कविता सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ खुश हुए और वहां खड़े अधिकारी से कहा कि इस बच्चे का एडमिशन कराओ. और फिर बच्ची से पूछा ठीक है न. इसके बाद बच्ची को चॉकलेट भी दिया.
सीएम ने कहा कि वो एडमिशन करवा देंगे
इसके बाद जब अनाबी अली नामक बच्ची से पूछा गया कि वो जनता दर्शन में क्यों गई थी तो उसने एक स्कूल का नाम लेते हुए कहा कि वो वहां एडमिशन चाहती थी. उसने कहा कि मैंने सीएम योगी से आग्रह किया कि उसका एडमिशन करवा दें. बच्ची का घर लखनऊ में ही है. बच्ची ने कहा कि सीएम योगी ने कहा कि वो एडमिशन करवा देंगे. मैं बहुत खुश हूं. बच्ची ने कहा कि उनके साथ मम्मी, दादा और दादी भी आए थे.
ये भी पढ़ें – सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट को विजनरी बताते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









