Other Statesराज्य

शरद पवार की तबीयत अचानक खराब, बारामती से पुणे रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती के लिए रवाना

Sharad Pawar News : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक खराब होने की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, 85 वर्षीय शरद पवार अपने पैतृक निवास बारामती में थे, जहां उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई. उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत पुणे शिफ्ट करने का निर्णय किया है.

मिली जानकारी के अनुसार शरद पवार को अब बारामती से पुणे लाया जा रहा है, जहां उन्हें रूबी हॉल क्लिनिक (Ruby Hall Clinic) में भर्ती कराया जाएगा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम वहां उनके स्वास्थ्य की जांच करेगी. वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और परिवार के सदस्य भी पुणे पहुंच रहे हैं. हालांकि, अभी तक अस्पताल या परिवार की ओर से उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.

काफिला पुणे की ओर रवाना हुआ

कुछ ही समय पहले शरद पवार का काफिला पुणे की ओर रवाना हुआ. शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी साथ में मौजूद हैं. शरद पवार के काफिले में एक एंबुलेंस भी शामिल है. थोड़ी ही देर में शरद पवार पुणे पहुंचेंगे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

कार्यकर्ता और समर्थक चिंतित

जैसे ही शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई, एनसीपी के कई कार्यकर्ता और समर्थक चिंतित हो गए है. सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है. फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि उन्हें कौन सी स्वास्थ्य समस्या हुई है.

बता दें कि शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें – दिल्ली-NCR में तेज हवाओं से बदला मौसम, 15 फरवरी तक तापमान बढ़ने के आसार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button