Road Accident : पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना की सड़क हादसे में मौत हो गई. उनके ड्राइवर परमिंदर की भी मौत हो गई, जबकि उनका सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ. यह हादसा सोनीपत के जखोली टोल पर हुआ, जब उनकी वाहन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी.
जानकारी के अनुसार, जटाना और उनके साथियों की कार पंचर होने के कारण रुक गई थी और वे इसे ठीक करवा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रक चालक अभी फरार है, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.
कांग्रेस के बठिंडा ग्रामीण जिला अध्यक्ष थे
बता दें कि खुशबाज जटाना 2017 और 2022 में तलवंडी साबो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके थे. वह कांग्रेस के बठिंडा ग्रामीण जिला अध्यक्ष भी थे. हादसे के बाद कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और अन्य पदाधिकारी सोनीपत अस्पताल पहुंचे और जटाना के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया.
पार्टी ने उन्हें एक उत्साही और उभरते हुए युवा नेता के रूप में याद किया, और उनकी मौत को कांग्रेस परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया.
ये भी पढ़ें- NASA Moon Mission : नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन, 53 साल बाद इंसानों को भेजा चंद्रमा के पास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









