SCO summit : इस्लामाबाद में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को सुनाई खरी – खरी, कहा – ‘अगर आतंकी घटनाएं जारी रहेंगी तो…’
SCO summit : विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान दौरे पर हैं। ऐसे में उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन को संबोधित किया उन्होंने कहा कि कई विकासशील देशों को बुरी तरह प्रभावित किया। साथ ही जलवायु परिवर्तन, आपूर्ति श्रृंखला की अनिश्चितता और वित्तीय कमजोरी विकास को प्रभावित कर रही है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम ऐसे समय मिल रहे हैं, जब दुनिया संकटों से गुजर रही है। दो बड़े संघर्ष चल रहे हैं और उनका पूरे विश्व पर नकारात्मक असर हो रहा है। कोरोना महामारी ने कई विकासशील देशों को बुरी तरह प्रभावित किया। साथ ही जलवायु परिवर्तन, आपूर्ति श्रृंखला की अनिश्चितता और वित्तीय कमजोरी विकास को प्रभावित कर रही है।’
एससीओ संगठन के सामने आतंकवाद, अलगावाद और कट्टरपंथ से लड़ने की साझा चुनौती है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि अगर आतंकी घटनाएं जारी रहेंगी तो फिर व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।
अगर एससीओ समिट की बात करें तो 1996 में बैठक शंघाई में 8 सदस्य हैं। इसमें कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान,चीन, रूस, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान शामिल है। चार पर्यवेक्षक देश हैं। इसमें देश- ईरान, अफगानिस्तान, बेलारूस और मंगोलिया शामिल है। एशिया की बात करें तो 60 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्रफल है। दुनिया की जीडीपी की बात करें तो एक चौथाई हिस्सेदारी है। इसमें चार परमाणु शक्तियां हैं। भारत चीन,पाकिस्तान और रूस शामिल है।
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव, याचिका वापस लेंगे पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप