वैज्ञानिकों का दावा, लाओस की गुफाओं में मौजूद हैं कोरोना संक्रमण वाले चमगादड़

Share

लगभग तीन साल से पूरी दुनिया को परेशान करने वाला कोरोना संक्रमण चमगादड़ से ही आया है। वैज्ञानिकों ने इस बाद की पुष्टि कर दी है। कोरोना पर अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों को लाओस की गुफा में मौजूद चमगादड़ों में कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण मिले हैं। इससे कोरोना का संक्रमण चमगादड़ों से ही मनुष्यों में आया है, इस बात को और बल मिलता है।

अब तक दो करोड़ से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत

2019 के अंत में कोरोना चीन के लोगों में फैलना शुरू हुआ था और उसके बाद पूरी दुनिया में फैल गया था। इस दौरान दुनिया में लाखों लोगों की मौत हो गई थी। अभी तक पूरे विश्व में दो करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करोड़ों लोग अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

अध्ययन में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए खुलासे के बाद लोग कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को लेकर डर गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि ये चमगादड़ मनुष्यों को सीधे संक्रमित करके उनकी जान ले सकते हैं।

चीन की वुहान लैब से फैला था कोरोना संक्रमण

आपको बता दें कि ये दावा किया जाता है कि चीन के वुहान लैब में चमगादड़ों पर हो रहे प्रयोगों के दौरान लीक होने से कोरोना संक्रमण फैला और वुहान के कई लोगों की जान ले ली। धीरे-धीरे यह पूरे विश्व में फैल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें