हज की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब ने 14 देशों के वीजा पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध

Saudi Arabia :

हज की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब ने 14 देशों के वीजा पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध

Share

Saudi Arabia : सऊदी अरब ने हज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध का फैसला लिया है। इसमें भारत पाकिस्तान बांग्लादेश समेत दुनिया के 14 देशों के नाम शामिल हैं।

सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया के कुल 14 देशों के वीजा पर अस्थायी बैन लगा दिया है। सऊदी अरब की सरकार का यह अस्थायी बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के साथ उमराह वीजा भी लागू होगा।

सामान्य तौर पर लागू कर दिया जाएगा

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व वाली सऊदी अरब सरकार ने यह बैन बिना रजिस्ट्रेशन के दूसरे देशों के लोगों के हज में शामिल होने से रोकने के लिए लगाया है। यह अस्थायी बैन सभी देशों पर जून यानी इस साल हज पूरा होने तक ही जारी रहेगा। इसके बाद वीजा प्रोग्राम को फिर से सामान्य तौर पर लागू कर दिया जाएगा।

वहीं सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि उमराह वीजा के लिए विदेशी 13 अप्रैल तक ही आ सकते हैं। 13 अप्रैल के बाद उमराह वीजा को रोक दिया जाएगा।

बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों को रोकना है

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस साल वीजा बैन का फैसला पिछले साल हजारों लोगों की मौत को ध्यान में रखते हुए लिया है। बता दें कि पिछले साल हज के दौरान भगदड़ में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज्यादा संख्या अनाधिकृत हज यात्रियों की संख्या अधिक थी। ऐसे में इस साल इस अस्थायी वीजा बैन के फैसले के पीछे का कारण बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों को रोकना है।

14 देशों के वीजा नियमों में बदलाव किया

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हज के दौरान व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए 14 देशों के वीजा नियमों में बदलाव किया है। सऊदी अरब ने जिन देशों में वीजा बैन लगाया है उनमें भारत पाकिस्तान बांग्लादेश मिस्र इंडोनेशिया नाइजीरिया इराक जॉर्डन अल्जीरिया सूडान इथियोपिया ट्यूनीशिया और यमन जैसे देश शामिल हैं।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह अस्थायी वीजा बैन यात्रा नियमों को आसान बनाने के लिए गया है। इससे हज के दौरान यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह गहरी मित्रता का सम्मान है

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप