
गर्मी में शरीर को शीतल रखने के लिए सत्तू का सेवन लाभदायक होता है। जौ और चने का सत्तू रामबाण का काम करता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। ये शरीर को ठंडक का एहसास कराने के साथ ही लू से बचाता है। गर्मी में बाजार में कोल्ड ड्रिंक के बजाय चने का सत्तू अधिक फायदेमंद होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर्स और कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
जिन लोगों को एसिडिटी या कब्ज की शिकायत है उसके लिए भी सत्तू काफी फायदेमंद होता है, वहीं कई बीमारियों से निजात दिलाता है, जो मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है, जौ, जौ-चने और चावल का। जौ और चने का सत्तू मधुमेह के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं चावल और चने का सत्तू शरीर को ठंड रखने में सहायक होता है।
गर्मी को भगाने में रामबाण हैं सत्तू, जानिए क्या हैं इसके फायदे
लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन
गर्मियों के मौसम में लू बहुत परेशान करती है। ऐसे में लू लगने से हमारी हेल्थ भी बिगड़ सकती है। लू से बचाने में सत्तू काफी फायदेमंद है। आप लू से बचने के लिए सत्तू खा सकते हैं। सत्तू न सिर्फ आपको लू से बचाता है बल्कि डिहाइड्रेशन की समस्या में भी फायदेमंद है। इसलिए गर्मियों में सत्तू का सेवन की सलाह दी जाती है।
खून की कमी में फायदेमंद है सत्तू का सेवन
जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो गई है उनके लिए भी सत्तू काफी फायदेमंद है। इसके अलावा अपच- गैस की समस्याओं में भी सत्तू काफी उपयोगी है।
पेट को ठंडा रखता
गर्मियों में सत्तू खाने से लू से बचा जा सकता है। इसमें पेट को ठंडा रखने के साथ ही कई तरह की पेट की बीमारियों को भी दूर करने वाले गुण होते हैं। सत्तू का खाली पेट सेवन करने से शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है।
डायबीटीज में फायदा
चने के सत्तू शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को भी कम करता है। जिसके चलते डायबिटीज के मरीजों के लिए सत्तू बहुत उपयोगी है। इसके अलावा चने के सत्तू का सेवन करने से ब्लड शुगर की मात्रा को कंट्रोल रहती है।