गुरुवार को बाल काटना, रूपए-पैसे का लेनदेन करना, गुरुवार को कपड़े साफ करना ऐसे ही कई कार्य हैं जिसे करने से मना किया जाता है। नाखून काटना भी गुरुवार को मना किया जाता है। इसके साथ-साथ शनिवार को भी नाखून नहीं काटना चाहिए। आइए जानते हैं कि गुरुवार और शनिवार को नाखून क्यों नहीं काटना चाहिए?
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का भी दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में हमेशा धन का आगमन बना रहता है। धनलाभ के लिए गुरुवार को केले के पेड़ में जल डालना भी शुभ फलदायक होता है। केले की पेड़ में जल डालने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है।
गुरुवार का दिन नाखून काटने के लिए अशुभ होता है। इसके अलावा मंगलवार और शनिवार को भी नाखून काटना शुभ नहीं होता है। इसके पीछे कई धार्मिक कारण बताए गए हैं। हिंदू धर्म में गुरुवार को देव गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। ऐसे में गुरुवार को नाखून काटने से घर में सुख-शांति और धन की कमी होने लगती है। मान्यता है कि बृहस्पति का सीधा संबंध हमारी बुद्धि से होता है और इस दिन नाखून या बाल काटने से इंसान की बुद्धि कमजोर होती है।
गुरुवार के अलावा शनिवार को भी नाखून या बाल काटने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। माना जाता है कि इससे व्यक्ति की आयु कम होने लगती है। इसके अलावा परिवार में आर्थिक समस्याएं होने लगती है। मंगलवार को भी बाल काटने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को बाल या नाखून काटने से खून से संबंधित रोग हो सकते हैं। मंगलवार को नाखून या बाल काटने से व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। यही वजह है कि शनिवार को नाखून काटने की सलाह नहीं दी जाती है।
Sanjay Jha to Tejashwi: जेडीयू से राज्यसभा सांसद संजय झा ने ईडी की कार्रवाई के…
New Delhi: आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग ‘जेल का जवाब वोट से’ को बैन…
PM Modi in Navrangpur: ओडिशा के नबरंगपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…
UP: आगामी तीसरे चरण में 7 मई को लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष रूप से करने…
PM Modi in Odisha: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के गंजम…
ICSE ISC Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार 6…
This website uses cookies.