Advertisement

शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं, जानिए शनिवार का दिन किन स्थितियों में शुभ होता है?

शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं
Share
Advertisement

शनिवार को चांदी या सोना खरीदना चाहिए या नहीं, आज इस बारे में जानेंगे। सोना खरीदने के लिए अक्सर लोग शुभ मुहूर्त देखते हैं। ऐसा करना अनिवार्य माना जाता है क्योंकि सोना या चांदी के गहने शरीर पर धारण किए जाते हैं। शनिवार के दिन धातु को खरीदने से बचना चाहिए, ऐसा माना जाता है।

Advertisement

सोना या चांदी खरीदना किस दिश शुभ होता है?

वैसे देखा जाए तो सोना को अक्षय तृतीया के दिन खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है। माता लक्ष्मी के घर में वास होने से घर में सुख, शांति और आर्थिक उन्नति होती है।

क्या शनिवार को सोना या चांदी खरीदना चाहिए?

शनिवार के दिन लोग कोई भी वस्तु नहीं खरीदना चाहते हैं। शनिवार को लोहा या लोहे की कोई भी वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर शनिवार के दिन कोई वैसी वस्तु जो लोहे का बना हो, खरीदने से घर में अनिष्ट होता है।

हालांकि ग्रंथों में लिखा गया है कि अगर सोना या चांदी को त्रिपुष्कर योग में खरीदा जाए तो यह काफी शुभ होता है। त्रिपुष्कर योग भद्रा तिथि रविवार, मंगलवार और शनिवार को त्रिपुष्कर नक्षत्र में पड़ने से बनता है। त्रिपुष्कर योग में यदि शनिवार का दिन भी पड़े तो उस दिन सोना या चांदी खरीदा जा सकता है।

शनिवार का दिन भगवान शनि का दिन माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता भी माना जाता है। व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार, शनिदेव न्याय देते हैं। कलियुग में शनि का प्रभाव बहुत अधिक है, इसलिए व्यक्ति को पापकर्म करने से बचना चाहिए। ईश्वर की शरण में हमेशा रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *