Advertisement

MP News: शिवरात्रि के अवसर पर सीएम शिवराज सिंह ने की बड़वाले महादेव की पूजा अर्चना

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे और करीब आधा घंटा पूजा-अर्चना की। बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह 8.15 बजे बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे और करीब आधा घंटा पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि, भगवान शिव सब पर कृपा करेंगे। महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के तमाम शिव मंदिरों में सजावट की गई है। शिवालयों में सुबह से ही भक्‍तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्‍तगण शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, पुष्‍प अर्पित करते हुए महादेव का अभिषेक कर रहे हैं। ऐसे में मंदिर में चांदी के रथ पर भगवान शिव की बारात निकलेगी। इसमें दूल्हा बने भगवान की नंदी पर बैठी चांदी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है। एक दिन पहले ही मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भोपाल में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की। अभिषेक, पूजन कर उन्होंने प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राजधानी में महाशिवरात्रि का पर्व पूर्ण श्रद्धाभाव और धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन मंदिरों में कई धार्मिक कार्यक्रमों, महारुद्राभिषेक, हवन एवं अन्य कार्यक्रमों के साथ ही भंडारे आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों से शिव बारात निकाली जाएंगी। बता दें, दुर्गाधाम अशोका गार्डन, छोला हनुमान मंदिर, पुलपुख्ता पिपलेश्वर मंदिर यादगार शाहजहांनी पार्क, सिद्धेश्वर शिव मंदिर नेहरू नगर, पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदरपुरा, दादाजी धाम पटेल नगर मंदिर में शिव बारात निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें