Advertisement
धर्म

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर लाएं ये चीजें, घर में आएगी सुख शांति

Share
Advertisement

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित त्योहार है। ये हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष ये त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि महादेव कि पूजा से सारे दुःख दर्द खत्म हो जाते है।

Advertisement

ये 5 चीजें होंगी शुभ

ज्योतिषियों के अनुसार भगवान शिव को कुछ चीजें बहुत प्रिय होती हैं। अगर आप ये चीजें महाशिवरात्रि के दिन घर पर लाते हैं तो निश्चित ही आपकी हर समस्या का निवारण हो सकता है। इन्हे घरमे रखने से सुख शांति और आर्थिक संपन्नता आती हैं। आइये जानते हैं क्या हैं ये वस्तुएं।

महामृत्युंजय यंत्र- पुराणों के अनुसार जिस घर में नियमित रूप से महामृत्युंजय यंत्र की पूजा होती है, उस घर में कभी रोग, तंगी या परेशानियां नहीं आती हैं। आप महाशिवरात्रि के दिन अपने घर पर महामृत्युंजय यंत्र लेकर आ सकते हैं।

चांदी के नंदी- नंदी बैल को भगवान शिव का वाहन माना जाता है। पुराणों में इन्हें प्रत्येक शिव मंदिरों में स्थापित करना जरूरी बताया गया है। महाशिवरात्रि के दिन शिवजी के साथ उनके वाहन नंदी बैल की भी पूजा की जाती हैं। मान्यताऐं है कि अगर महाशिवरात्रि के दिन चांदी के नंदी बनवाकर घर की तिजोरी या धन के स्थान पर रख दिया जाए तो आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है।

ताम्बे का कलश- ऐसा कहते हैं कि जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं। वहां सुख-शांति के लिए ताम्बे का कलश रखना अच्छा होता है।महाशिवरात्रि के दिन ताम्बे के कलश से शिवलिंग का जलाभिषेक कर महादेव को प्रसन्न किया जाता है।अगर आप महाशिवरात्रि के दिन ताम्बे का कलश खरीदते है तो आपको शुभ परिणामो की प्राप्ति होगी।

एक मुखी रूद्राक्ष- ज्योतिषविदों के अनुसार एक मुखी रूद्राक्ष को साक्षात भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। एक मुखी रुद्राक्ष को अपने घर लाने के लिए सबसे शुभ दिन महाशिवरात्रि माना जाता है। हिंदू धर्म में इसे शांति और समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है। कहा जाता है कि अगर आप इस रुद्राक्ष को घर में स्थापित करते हैं तो आपकी बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती हैं।

पारद शिवलिंग- पारद शिवलिंग को भी घर में स्थापित करने का विशेष महत्व बताया गया है। पारद शिवलिंग को घर में रखने से पितृ दोष, कालसर्प दोष और वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें : Mahashivratri 2023 : काशी विश्वनाथ धाम में जारी होंगे नए प्रबंध

Recent Posts

Advertisement

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

Uttarakhand: स्कूल में फॉलिक एसिड की डोस के बाद 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Uttarakhand: देहरादून से एक घटना सामने आई है. जहां एक स्कूल में कैंप के दौरान…

May 7, 2024

Maharashtra: कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आज जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री…

May 7, 2024

This website uses cookies.