Advertisement

दैनिक राशिफल से जानिए आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Share
Advertisement

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। बता दें कि राशिफल का आंकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। राशिफल के अनुसार, आज 20 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ राशियों को आज परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ जातकों का जीवन भागदौड़ भरा भी रह सकता है। तो आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

Advertisement

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज जातक को कार्य के सिलसिले में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, मेहनत के बावजूद भी सफलता प्राप्त न होने के कारण तनाव रहेगा। मौसमी बीमारी से खुद को बचाएं, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्रोध में किसी को अपशब्द न कहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज जातक की सेहत सामान्य रहेगी, व्यवसाय में धन लाभ होगा किन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। आज जातक संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं, संतान को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें। दिन के अंत में परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान होगा किन्तु आखिरी मौके पर स्थगित करना पड़ेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज प्रातः काल से ही जातक के मन में अधिक नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। बीती हुई जिंदगी की बातें सोच कर दुखी महसूस करेंगे। जिसके कारण सिर में दर्द रह सकता है। दिन के मध्य में आकस्मिक हानि हो सकती है। निकट के व्यक्ति के द्वारा विश्वासघात करने के कारण मन दुखी रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज छोटी-छोटी बातों पर गृहस्थी में क्लेश हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने के कारण मन चिंतित रहेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज प्रातः काल से ही जातक का मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। घर में धार्मिक माहौल रहेगा। दिन के मध्य में धन लाभ होगा साथ ही भविष्य के लिए धन सुरक्षित करेंगे। आज विरोधियों के बीच जीत हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक प्रेम बढ़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज जातक के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। समाज में जातक के नाम की ख्याती बढ़ेगी। दान धर्म करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज जातक को किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचना चाहिए।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज जातक एक समय में बहुत सारे कार्य एक साथ करने के कारण खुद को तनाव ग्रस्त महसूस करेगा। मानसिक रूप से आशांत रहेगा। जातक अपने भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पैदल चलते समय सावधान रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज जातक को आर्थिक लाभ होगा। अपने से नीचे कार्य कर रहे लोगों का सम्मान करें, कटु शब्दों का प्रयोग न करे। अतिआत्मविश्वास के कारण कार्य बिगड़ सकता है, कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। परिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आज कोई भी जरूरी कार्य करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय लें। आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा नहीं है। मन उदास रहेगा। आज रिश्तेदारी में जाने से बचें, वाद-विवाद हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप सबके आकर्षण का केंद्र बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर चिंतित रहेंगे, अधिकांश समय परिवार के साथ रहेंगे। जीवनसाथी को अपनी जिंदगी के सीक्रेट्स बताएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज के दिन जातक को व्यापार मे लाभ होगा। मन हर्षित रहेगा। दिन के मध्य में आकस्मिक यात्रा के योग है, यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। परिवारिक जीवन के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन जातक का अस्त-व्यस्त रहेगा। कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अनचाही यात्राओं से मन उदास रहेगा। जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए तरह तरह से प्रयास करेंगे। दिन के अन्त तक आकस्मिक धन लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *