Advertisement

Kajri Teej 2023: कजरी तीज कब है? जानें शुभ मुहूर्त

Share
Advertisement

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है।कजरी तीज को कज्जली तीज भी कहा जाता है।इस साल यह 2 सितंबर को मनाई जाएगी। इसमें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साल की सबसे बड़ी तीज में से एक है।

Advertisement

वैवाहिक महिलाएं इसमें अपने पति की लंबी आयु के लिए,संतान की खुशहाली और परिवार के सुख के लिए यह व्रत रखती है।ताकि उनके जीवन में सुख और समृद्धि हमेशा बनी रहे।इसे कजलिया तीज और सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है।

पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 01 सितंबर 2023 को रात 11 बजकर 50 मिनट पर हो रही है। अगले दिन 02 सितंबर 2023 को रात 08 बजकर 49 मिनट पर यह तिथि समाप्त होगी।

उदया तिथि के अनुसार इस साल कजरी तीज 2 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। कजरी तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक है। वहीं रात को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 9 बजकर 45 मिनट से रात को 11 बजकर 12 मिनट तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *