Advertisement

Chandra Grahan 2022: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या-क्या करना है अशुभ?

Chandra Grahan 2022
Share
Advertisement

Chandra Grahan 2022: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भारत के भी कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, इसलिए इस दौरान लोगों को बहुत सावधानी के साथ रहना चाहिए। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) से ठीक 9 घंटे पहले उसका सूतक काल लग जाता है, जिसमें शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है।

Advertisement

08 नवंबर को लगने वाला है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

भारतीय समयानुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भारत में 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 18 मिनट तक दिखाई देगी। इस दौरान भारत में लोगों को बहुत सावधानी के साथ रहना होगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 32 मिनट पर दृश्यमान रहने वाला है, इसलिए इसका सूतक काल 09 घंटे पहले ही लग जाएगा। यानी 08 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह करीब साढ़े 08 बजे से लग जाएगा।

जानें इस दिन क्या-क्या करना है अशुभ?

बता दें कि सूतक काल (Chandra Grahan) में शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद रहते हैं। इस अवधि में पूजा-पाठ ना करें। भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें। गर्भवती महिलाएं नुकीली या धारदार चीजों का उपयोग न करें। ग्रहण की अवधि में कुछ खाने या सोने से बचें। हालांकि ग्रहण के दौरान बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं या बीमार लोगों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *