
Ram Mandir Pran Pratishtha
जिस घड़ी का लंबे समय से सभी को इंतजार था, वो समय आ चुका है। राम मंदिर के गर्भ गृह में भगवान रामलला विराजमान(Ram Mandir Pran Pratishtha) हो गए हैं। इस भव्य कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत, और सीएम योगी आदित्यनाथ यजमान बने। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है।
भगवान राम का पहला वीडियो
भगवान श्री राम का पहला वीडियो सामने आया है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पूर्व पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन-अर्चन की। उनके ठीक बगल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बैठे। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई।
विधि-विधान के साथ हुई पूजा अर्चना
कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा विधि-विधान के साथ की पूजा इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रभु श्री राम के माथे पर मुकुट और हाथों में सोने का धनुष बाण के साथ बाल राम पीतांबर कपड़े में दिखे। श्याम वर्ण में दिख रहे बाल राम की तस्वीरें वाकई मोहक करने वाली हैं।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar