Rajasthan Police : जोधपुर में एंटी गैंग्सटर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और जोधपुर पुलिस ने आशापूर्णा प्लैटिनम में चल रही मिनी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पुलिस ने दो करोड़ रुपये मूल्य की एमडी ड्रग, नशीली गोलियां और संबंधित उपकरण बरामद किए हैं।
एक आरोपी की हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि 2 अप्रैल को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह केवल एक मोहरा है और असली मास्टरमाइंड भरत बिश्नोई उर्फ लक्की है। लक्की अपनी पहचान छिपाकर आशापूर्णा प्लैटिनम के एक फ्लैट में एक महिला के साथ रह रहा था।
संदिग्ध पाउडर किया बरामद
फ्लैट की तलाशी के दौरान अलमारी से 366 ग्राम शुद्ध एमडी और 1.178 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया। फिलहाल मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
ये भी पढ़ें- फरीदाबाद नगर निगम में 7 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में इंस्पेक्टर नवीन रतरा गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









