Biharमौसमराज्य

बारिशः 23 तक बिहार में मौसम रहेगा खुशगवार

BIHAR के मधुबनी, भागलपु, दरभंगा, गया, मधेपुरा, मुंगेर और खगड़िया में बारिश हुई। वहीं पटना में भी बारिश के आसार लग रहे हैं। मौसम विभाग ने 23 सितंबर तक प्रदेश के 33 जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। प्रदेश में पुरवाई का प्रभाव कम होने से मानसून एक्टिव हो गया।

PATNA: चली ठंडी हवाएं, मौसम सुहाना

पटना में आसमान पर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। वहीं हल्की हल्की बारिश भी हुई। आज अधिकतम 31 और न्यूनतम 26 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।

अभी तक कम ही बरसे हैं बदरा

बिहार में अभी तक सामान्य से तकरीबन 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस वर्ष 919.9 मिलीमीटर के मुकाबले केबल 640.2 मिलीमीटर ही बारिश अब तक हुई है।

ये भी पढ़ें:लाठीचार्ज मामलाः नहीं हुई अधिकारियों की पेशी

Related Articles

Back to top button