Punjabराज्य

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का दावा : जनवरी माह में रिश्वतखोरी के 8 मामलों में 11 व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार  

Vigilance Bureau Action : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत जनवरी माह के दौरान रिश्वतखोरी के 8 अलग-अलग मामलों में 10 सरकारी अधिकारियों तथा एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सोमवार को यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार के समूल नाश के लिए ठोस और निरंतर प्रयास किए हैं।

कोर्ट में 24 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान

उन्होंने बताया कि ब्यूरो द्वारा पिछले महीने विभिन्न सक्षम न्यायालयों में 24 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए गए। इसके अतिरिक्त, भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए 4 विजिलेंस इंक्वायरी भी दर्ज की गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि 16 आरोपियों के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 11 आरोपी सरकारी कर्मचारी हैं।

साल मामलों के 11 दोषियों को सजा

इस संबंध में और विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान विभिन्न सक्षम न्यायालयों ने विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दायर किए गए सात रिश्वतखोरी मामलों में फैसले सुनाए, जिनमें 11 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया। इन दोषियों को 4-4 वर्ष की कैद के साथ-साथ 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस-अकाली राज में पनपे गैंगस्टर नेटवर्क पर मान सरकार का ऑपरेशन प्रहार जारी, एक्शन से गैंगस्टरों में हड़कंप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button