Punjab

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 17वां दिन, पंजाब पुलिस ने 681 स्थानों पर की छापेमारी, 274 गिरफ्तार

Gangstran Te Vaar : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 17वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर 681 छापेमारियां कीं।

गैंगस्टर मुक्त बनाना है पंजाब

जानकारी के अनुसार, ‘गैंगस्टरां ते वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई एक निर्णायक जंग 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के समन्वय से राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां की जा रही हैं।

11 जिंदा कारतूस सहित चार हथियार बरामद

इस मुहिम के 17वें दिन, पुलिस टीमों ने 274 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 11 जिंदा कारतूस सहित चार हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 4,649 हो गई हैं।

27 भगोड़े अपराधी गिरफ्तार

इसके अलावा 135 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 248 व्यक्तियों की जांच की गयी और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान 27 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर किया जारी

वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में जानकारी और अपराध व आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना देने के लिए लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा संपर्क कर सकते हैं। पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ’युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 341वें दिन भी जारी रखते हुए आज 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 445 ग्राम हेरोइन, 516 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 39,020 रुपए ड्रग मनी बरामद की है।

इसके साथ ही 341 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,784 हो गई है। ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राज़ी किया है।

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button