Punjabक्राइमराज्य

गैंगस्टरां ते वार के 72वें दिन पंजाब पुलिस ने 483 स्थानों पर की छापेमारी, 184 गिरफ्तार

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चल रही निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 72वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 483 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

72वें दिन 184 व्यक्ति गिरफ्तार

आज 72वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियार बरामद करने के बाद 184 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 18,234 हो गई है।

इसके अलावा 87 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 125 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने बताया कि लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के 397वें दिन गुरुवार को 89 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.3 किलो हेरोइन, 2.6 किलो अफीम, 34 किलो भुक्की, 853 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 395 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 56,625 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

ये भी पढ़ें – ‘होर्मुज संकट में सिर्फ भारतीय नाविकों की मौत’,भारत ने वैश्विक मंच पर जताया विरोध

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button