बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे प्रशांत किशोर, सिर्फ लेंगे चुनावों की जिम्मेदारियां

देश के सफल चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर सस्पेंस खत्म हो गया है। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

सुरजेवाला ने कहा कि प्रशांत किशोर को इस समूह के हिस्से के तौर पर परिभाषित जिम्मेदारी के साथ शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया है। हम पार्टी के लिए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, प्रशांत किशोर के साथ कई दौर की वार्ता एवं प्रजेंटेशन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से 2024 चुनाव के लिए एक अधिकार प्राप्त समूह का गठन किया गया है। प्रशांत को भी इसी समूह में शामिल होने जिम्मेदारियां संभालने का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। हम उनके प्रयास और पार्टी को दिए गए सुझावों का सम्मान करते हैं।

https://twitter.com/rssurjewala/status/1518895591983566851?s=20&t=k97vRn1VXUpwNzmsZk3jOA

चुनावों के लिए जिम्मेदारी ली है- प्रशांत किशोर

उधर, प्रशांत किशोर ने एक ट्वीट में कहा कि मैंने ईएजी के हिस्से के तौर पर पार्टी में शामिल होने की कांग्रेस की पेशकश को अस्वीकार कर दिया है और चुनावों के लिए जिम्मेदारी ली है। मेरे विचार में सांगठनिक समस्याओं को सुधारों के जरिए ठीक करने के लिए पार्टी को मुझसे ज्यादा नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।

पिछले कई दिनों से कांग्रेस में गहमागहमी चल रही थी और यह तय माना जा रहा था कि जल्द ही प्रशांत किशोर कांग्रेस जॉइन कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विषेशज्ञों का मानना है कि कांग्रेस के ऑफर को ठुकराते समय उन्होंने पार्टी की कमियां भी बता गए। पीके का मानना है कि कांग्रेस में अभी बहुत ही ज्यादा सुधार की आवश्यकता है। यहां तक कि वह खुद इसके लिए अपने आप को कम मान रहे हैं। उनका मानना है कि पार्टी में नेतृत्व के अलावा बहुत कमियां हैं जिन्हें ठीक करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: सांसद नवनीत राणा के साथ दुर्व्यवहार पर लोकसभा सचिवालय सख्त, महाराष्ट्र सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button