Advertisement

Budget 2023: क्या है इकोनॉमिक सर्वे? आज राष्ट्रपति मूर्मू करेंगी पेश

Budget 2023: क्या है इकोनॉमिक सर्वे? आज राष्ट्रपति मूर्मू करेंगी पेश

Budget 2023: क्या है इकोनॉमिक सर्वे? आज राष्ट्रपति मूर्मू करेंगी पेश

Share
Advertisement

भारतीय अर्थव्यवस्था सर्वेक्षण यानी इकोनॉमिक सर्वे 31 जनवरी को पेश किया गया है। आपको बता दें कि ये बजट सत्र (Budget 2023) से एक दिन पहले लाया जाता है। इस साल के इकोनामिक सर्वे में साल 2022 और 2023 के दौरान भारत की आर्थिक स्थिति पर बात की जाएगी। आपको बता दें कि ये रिपोर्ट मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) के निर्देशन में, आर्थिक मामलों का विभाग (DEA) का अर्थशास्त्र प्रभाग बनाता है। जानकारी के अनुसार, 2023 में इकोनॉमिक सर्वे वी अनंत नागेश्वरम पेश करेंगे। इन्हें जनवरी 2022 में CEA का पद सौंपा गया था।

Advertisement

Budget 2023: क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे?

इकोनॉमिक सर्वे पिछले 12 महीनों के दौरान देश के आर्थिक और वित्तीय विकास की विस्तृत जानकारी देता है। इस रिपोर्ट में हर क्षेत्र के बारे में बात की जाती है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रोजगार, मंहगाई दर, व्यापार, विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व) और अन्य आर्थिक क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव के बारे में बात की जाती है। इस पूरे अध्ययन को ध्यान में रखकर आने वाले साल के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित नीतियों को बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें