Advertisement

Budget 2023: बजट सत्र पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, देश के 11 करोड़ छोटे किसानों को सरकार की प्राथमिकता

Share
Advertisement

आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरू हुआ। जहां उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई। संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘सरकार के लगभग नौ वर्षों में भारत के लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि आज हर भारतीय का आत्मविश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नज़रिया बदला है।’

Advertisement

आत्मनिर्भर भारत बनाने का लक्ष्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘हमारे लिए युग निर्माण का अवसर है. हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर है और जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने में समर्थ हो, जिसमें गरीबी न हो, जिसका मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो. जिसकी युवाशक्ति, नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए खड़ी हो.’

TR भरने के कुछ ही दिनों के भीतर मिल जाता है रिफंड- द्रौपदी मुर्मू

संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘पहले टैक्स रिफंड के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ता था. आज ITR भरने के कुछ ही दिनों के भीतर रिफंड मिल जाता है. आज GST से पारदर्शिता के साथ-साथ करदाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित हो रही है.’

देश के लिए सरकार ने तैयार की पारदर्शी व्यवस्था- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘जनधन-आधार-मोबाइल से फर्जी लाभार्थियों को हटाने से लेकर वन नेशन वन राशन कार्ड तक, एक बहुत बड़ा स्थाई सुधार हमने किया है। बीते वर्षों में डीबीटी के रूप में, डिजिटल इंडिया के रूप में, एक स्थाई और पारदर्शी व्यवस्था देश ने तैयार की है।’

सरकार ने गरीबों को और गरीब होने से बचाया- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है, उनके 80 हजार करोड़ रुपए खर्च होने से बचाए हैं। 7 दशकों में देश में करीब सवा तीन करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा था। जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में करीब 11 करोड़ परिवार पाइप के जल से जुड़े हैं।’

देश के 11 करोड़ छोटे किसान सरकार की प्राथमिकता- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं. ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है।’

नॉर्थ ईस्ट और हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए सरकार ने उठाए कई कदम- द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘नॉर्थ ईस्ट और हमारे सीमावर्ती क्षेत्र, विकास की एक नई गति का अनुभव कर रहे हैं. नार्थ ईस्ट और जम्मू कश्मीर में तो दुर्गम परिस्थितियों के साथ-साथ अशांति और आतंकवाद भी विकास के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी। सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए हैं।’

आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. बजट सत्र के शुरू होने के बाद देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala) बजट पेश करेंगी. ये बजट दो चरणों में पेश किया जाएगा। पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 फरवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *