Advertisement

Budget 2023: आज से संसद का बजट सत्र शुरू, इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

Share
Advertisement

Budget 2023: आज से संसद में बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। बता दें कि ये बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा और ये दो सेशन में चलाया जाएगा। कार्यक्रम र्की शुरुआत करते हुए सबसे पहले देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू (President of India) दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को अभिभाषण दिया। बता दें कि इसके बाद देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) इकोनॉमिक सर्वे को पेश करेंगी। वहीं इस सेशन में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे और राष्ट्रपति अभिभाषण के पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस दौरान स्वागत किया। उन्होंने कहा- ‘संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण हमारे संविधान और विशेषकर महिलाओं के सम्मान के लिए गर्व का विषय है। पूरी दुनिया की नजर भारत पर है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘बजट नई आशा की किरण और उत्साह लेकर आ रहा है।’

Advertisement

क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे ?

ये इकोनॉमिक सर्वे देश की आर्थिक स्थिति की सही तस्वीर दिखाने के लिए पेश किया जाता है। इकोनॉमिक सर्वे के साथ ही देश के बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत होती है। बाद में देश का यूनियन बजट पेश किया जाता है। कल यानी 1 फरवरी वो बड़ा दिन है, जब देश का यूनियन बजट (Union Budget) संसद की पटल पर पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *