Advertisement

Mizoram : असम के साथ सीमा विवाद को खत्म करने के लिए ‘नई सीमा समिति’ का गठन, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

Mizoram : असम के साथ सीमा विवाद को खत्म करने के लिए 'नई सीमा समिति' का गठन, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
Share
Advertisement

Mizoram : असम के साथ सीमा विवाद से निपटने के लिए मिजोरम सरकार ने ‘नई सीमा समिति’ का गठन किया है। गृह विभाग के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। अधिसूचना के मुताबिक, समिति के अध्यक्ष गृह मंत्री सपडांगा है, जबकि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ललथसांगा पैनल के उपाध्यक्ष होंगे।

Advertisement

पिछली सीमा पैनल अब भंग हो गई है

जारी अधिसूचना के मुताबिक भाजपा, कांग्रेस, मिजो नेशनल फ्रंट, जेडपीएम, आम आदमी पार्टी के एक-एक सदस्य को भी समिति में शामिल किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि समिति के अध्यक्ष सपडांगा किसी भी व्यक्ति को बैठक में शामिल होने का न्योता दे सकते हैं। सनद रहे कि नई समिति के गठन के साथ एमएनएफ सरकार की गठित की गई पिछली सीमा पैनल अब भंग हो गई है।

सीमा को लेकर लंबे समय से विवाद है

सनद रहे कि मिजोरम असम के साथ 164.6 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। दोनों राज्यों के बीच इसको लेकर लंबे समय से विवाद है। जुलाई 2021 में दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच अंतरराज्यीय सीमा पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें छह पुलिसकर्मियों और असम के एक नागरिक की मौत हो गई थी। सनद रहे कि दोनों राज्यों के बीच सीमाओं का कोई जमीनी सीमांकन नहीं है। जिसके चलते अक्सर दोनों राज्यों के बीच विवाद होता रहता है। दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद 1875 और 1933 में दो औपनिवेशिक सीमांकनों से शुरू हुआ।

लालदुहोमा और हिमंत सरमा कर सकते हैं मुलाकात

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस माह मिजोरम (Mizoram) के मुख्यमंत्री लालदुहोमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी को मेघालय की राजधानी शिलांग में होने वाले उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के सत्र के दौरान चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir: रामलला के दर्शन करेंगे साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना,मिला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *