Advertisement

कर्नाटक में बीजेपी की हार पर ममता बनर्जी का पहला बयान, ‘वोट टू नो बीजेपी’

Share
Advertisement

दक्षिण राज्य कर्नाटक में शनिवार (13 मई) को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। इस बार कर्नाटक में सत्ता बदल गई है। आपको बता दें कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने परचम लहरा दिया है। कर्नाटक की 224 सीटों पर हुए चुनाव में से कांग्रेस ने 135 सीटों पर बाजी मारी है। वहीं सत्ता पर काबिज बीजेपी के खाते में 66 सीटें आई हैं और जेडीएस की 19 सीटें आई हैं। कांग्रेस की जीत को लेकर तमाम राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

Advertisement

सीएम ममता बनर्जी ने कहा अहंकार, दुर्व्यवहार, एजेंसी पॉलिटिक्स के खिलाफ लोगों ने ‘वोट टू नो बीजेपी’ आह्वान किया। मैं कर्नाटक की जनता, मतदाताओं को सैल्यूट करती हूं और कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई देती हूं। अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव हैं, यहां भी भाजपा को शिकस्त मिलेगी।

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा यह 2024 की शुरूआत है। उत्तर प्रदेश और गुजरात में भाजपा की सरकार है। उत्तर प्रदेश में भाजपा है लेकिन अखिलेश अच्छा करेंगे मैं उनके साथ हूं। अगर आप साउथ से शुरूआत करें तो कर्नाटक, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश उसके बाद बंगाल, बिहार, झारखंड फिर महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली इन राज्यों में पहले इनकी सरकार बनने का पीक टाइम रहा लेकिन अब वे (भाजपा) 100 सीटें भी नहीं पार कर पाएंगे। इसका कारण है कि हर कोई एजेंसी का सामना कर रहा है। जो मुजरिम हैं आप उनके खिलाफ एक्शन लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *