Advertisement

इंदौर: भाजपा ने विकास यात्रा निकाल सरकारी योजनाओं का प्रचार किया

Share
Advertisement

भाजपा ने आज प्रदेश भर में विकास यात्रा (Vikas yatra) की शुरुआत कर दी है। यात्रा का प्रारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड से की है। विकास यात्रा में भाजपा प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेगी।

Advertisement

इसी कड़ी में इंदौर (Indore) के मालवा मिल चौराहे पर भाजपा नेता वरिष्ठजनों का स्वागत सत्कार कर रहे थे। विधायक महेंद्र हार्डिया ने यहां महिला सफाईकर्मियों के पैर छूए। इस दौरान विकास रथ सरकारी योजनाओं का प्रचार कर रहा था। रथ में एक स्क्रीन भी लगी हुई थी जिसपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण चल रहा था।

वही विधायक आकाश विजयवर्गीय ने तीन नंबर विधानसभा में विकलांगों को ट्रायसिकल बांटी। विजयवर्गीय ने विधानसभा में  हुए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान देपालपुर में महिलाएं सिर पर कलश लेकर सरकारी योजनाओं को ग्रामीण को बता रहीं थी।

20 दिनों तक निकाली जाएगी यात्रा

विकास यात्रा के दौरान इंदौर के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। महू में यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक तो कहीं जगहों पर स्वास्थ शिविर लगाया गया। वही 5 फरवरी से शुरू हुई ये यात्रा 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

जिले में 20 दिनों तक विकास यात्रा निकली जायेगी। इस यात्रा में पार्षद, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहेंगे। यात्रा गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी।

ये भी पढ़े: Gwalior: संत रविदास जयंती तो बहाना, मेन मकसद सियासत चमकाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *