Advertisement

पहले सिख सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह BJP में शामिल, 2018 में छोड़ा था अकाली दल का साथ

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह

Share
Advertisement

भारतीय थल सेना के पहले सिख सेनाध्यक्ष जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जनरल सिंह की मौजुदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। साथ ही दोनों ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

Advertisement

इससे पहले जनरल सिंह ने 2017 विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर पटिलाया से अमरिंदर सिंह के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ा था। लेकिन वो चुनाव हार गए थे।

साथ ही जनरल जेजे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। वे साल 2005 में भारतीय थल सेना के सबसे पहले सिख सेनाध्यक्ष बने थे।

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फ़रवरी को मतदान होगा। इससे पहले ये तारीख 14 फरवरी थी। मतों की गिनती दस मार्च को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *