Advertisement

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों और नेताओं के साथ बैठक कर अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के ‘आप’ विधायकों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। ‘आप’ के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने कहा कि ‘आप’ संयोजक ने सभी विधायकों व नेताओं से एक-एक कर गांव और बूथ का ब्यौरा लिया और विस्तार से चर्चा की। हम 2017 की कमियों को दूर कर मजबूती के साथ पंजाब में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति से उपर उठकर किसानों की सेवा करेगी और आगामी दिनों में किसानों को लेकर कुछ बड़ी घोषणाएं की जाएंगी।

Advertisement

आम आदमी पार्टी 2017 की कमियों को दूर कर मजबूती के साथ पंजाब विधानसभा-2022 का चुनाव लड़ेगी- भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ‘आप’ के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान, सभी विधायकों और नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा समेत अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की। नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में पंजाब की राजनीति पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

हमारे विधायक बहुत खुश हैं कि आम आदमी पार्टी पंजाब में बहुत अच्छा कर रही है और सभी चुनाव को लेकर बहुत उत्साहित- मान

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ संपन्न हुई बैठक में पंजाब की राजनीति के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की किस तरह से रणनीति बनानी है, इस पर चर्चा की गई। पंजाब में हमारे जितने विधायक हैं, उन सभी से एक-एक गांव और बूथ का ब्यौरा लिया गया और एक-एक बूथ और गांव पर बहुत विस्तार से बात हुई। यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली। रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें