Advertisement

सैफई में जन्म, विदेश में पढ़ाई, 38 की उम्र में सीएम, अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन आज, योगी ने दी बधाई..

अखिलेश यादव का है आज 50वां जन्मदिवस

अखिलेश यादव का है आज 50वां जन्मदिवस

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज 50वां जन्मदिन है। अखिलेश ने साल 2012 में यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी और सूबे के 33वें मुख्‍यमंत्री बने थे। अखिलेश के जन्मदिन के पर सपा कार्यालयों में धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है। सपा नेता केक काटकर अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं। तमाम राजनेता अखिलेश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बधाई दी है।

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने दी अखिलेश को बधाई

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने खास अंदाज में उन्‍हें बधाई दी। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई! प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।

बीएसपी चीफ मायावती ने भी दी बधाई

वहीं, पूर्व सीएम मायावती ने ट्वीट किया और लिखा- समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हे व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई. उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनायें।

ऐसा रहा अखिलेश के 50 सालों का सफर

अखिलेश के 50 सालों का सफर काफी दिलचस्प रहा हैं। इटावा के छोटे से कस्बे से निकलकर अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में भी एक अलग पहचान बनाई है। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ-साथ विदेश में पढ़ाई करने वाले अखिलेश ने महज 38 साल की उम्र में देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी की कमान संभाली। मुख्यमंत्री बने। समाजवादी पार्टी की छवि को बेहतर बनाने का प्रयास किया। हालांकि, मोदी लहर के कारण समाजवादी पार्टी की नैया डगमगाई, लेकिन अब वे पार्टी को एक बार फिर बेहतर स्थिति में करने की रणनीति बनाते दिख रहे हैं।

पिता के निधन के बाद चाचा ने दिया छोटे नेताजी का तबगा

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का पिछले साल 10 अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके चाचा शिवपाल यादव ने उन्हें छोटे नेताजी कहकर संबोधित किया। भाजपा के खिलाफ बन रहे गठबंधन में वे इसी भूमिका को हासिल करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़े: तमिलनाडु में मंत्री को हटाने का राज्यपाल का फैसला पूरी तरह असंवैधानिक – AAP सांसद राघव चड्ढा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *