Uttar Pradeshराज्य

Jhansi में बोली पुलिस की गोली, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

झांसी(Jhansi) में एसओजी टीम और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमे दो बदमाशो को गोली लगी। जिन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि यह वही बदमाश थे। जिन्होंने टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढूरवई में डकैती की घटना को असलहे की दम पर अंजाम दिया था।

ये है पूरा मामला

झांसी के टोडीफतेहपुर के जंगलों में देर रात स्वाट टीम व पुलिस का डकैतों का आमना सामना हो गया। दोनो ओर से चली गोलियों में दो बदमाशों को गोली लग गई। वहीं उनके अन्य साथी फरार हो गए। जिनकी पुलिस टीमें लगातार तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक होली की रात थाना टोडीफतेहपुर निवासी श्रवन कुमार के घर में घुस कर बदमाशों ने बंदूकों की नोक पर डकैती की घटना को अंजाम देकर लाखों कीमत के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट कर भाग गए थे। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सीओ मऊरानीपुर के नेतृत्व में तीन अलग अलग पुलिस की टीमों का जिसमे स्वाट टीम का गठन कर डकैती कांड की घटना का जल्द से जल्द अनावरण करने के निर्देश दिए थे।

देर रात एसएसपी राजेश एस के निर्देशन में स्वाट टीम, थाना टोडीफतेहपुर पुलिस जंगलों में कांबिंग कर रही थी। तभी डकैतों से आमना सामना हो गया। पुलिस टीमों को अपने पास आता देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जबाव में पुलिस टीमों ने भी फायरिंग कर दी। जिसमे दो डकैत बंटी उर्फ सलमान निवासी बराठा, ओर सोनू निवासी पारिछा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वही उनके अन्य साथी फरार हो गए, जिनकी पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही है।

झांसी से अमित सोनी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: Jhansi: SC-ST एक्ट शिकायत की जांच करने पहुंचे दरोगा पर मां-बेटे ने किया हमला

Related Articles

Back to top button