Republic Day 2023: पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

Republic Day 2023: पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

Republic Day 2023: पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

Share

आज गुरुवार को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) पूरे जोश और उमंग के साथ मना रहा है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी को 2023 में परेड के मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया है। सुबह पीएम ने ट्वीट कर राष्ट्र को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।…सभी साथी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!” आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन कर्तव्य पथ पर सैन्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर झंडा फहराएंगी।

यहां देखें ट्वीट:

Republic Day 2023: 6,000 जवानों की तैनाती:

आतंकवादी हमले को मद्देनजर रखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देश की राजधानी के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों और एनएसजी ने 26 जनवरी की परेड के लिए 6,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। आपको बता दें कि सुरक्षा के इन्तजाम जमीन से लेकर आसमान तक किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी और साथ ही सेना के हेलिकॉप्टरों को भी निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे 74वीं रिपब्लिक डे परेड शुरू की जाएगी। कर्तव्य पथ पर समारोह की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पण से करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा देश का तिरंगा फहराया जाएगा और राष्ट्रगान गाया जाएगा। आपको बता दें कि 105 मिमी भारतीय फील्ड गन श्रद्धांजलि में 21 गोलियों से सलामी देगी।