
International Yoga Day: पीएम मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। PM मोदी ने योग की शुरुआत ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन जैसे आसनों से की। इस अवसर पर PM मोदी ने कहा कि देश और विश्व भर के सभी लोगों को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज योग दिवस के अवसर पर मैं कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी, आध्यात्म और योग की धरती मैसूरु को प्रणाम करता हूं। मैसूर जैसे भारत के आध्यात्मिक केन्द्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया, आज वो योग ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को दिशा दे रही है।
योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज योग (International Yoga Day) वैश्विक सहयोग का पारस्परिक आधार बन रहा है। आज योग मानव मात्र को निरोग जीवन का विश्वास दे रहा है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है, मैं इस थीम के जरिए योग के इस संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र का और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने इस बार “Guardian Ring of Yoga” का ऐसा ही अभिनव प्रयोग विश्व भर में हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ, लोग योग कर रहे।
हम कितने भी तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों, योग हमें शान्ति देता है
संबोधन में PM बोले योग (International Yoga Day) की ये अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। हम सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से भी गति देंगे। योग आज हमारे लिए केवल part of life नहीं, बल्कि योग अब way of life बन रहा है। हम कितने भी तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों, योग हमें शान्ति देता है।
योग अंतरमन की शांति के लिए फायदेमंद
योग के विदेशों में (International Yoga Day 2022) प्रसारित करने का श्रेय हमारे योग गुरुओं को जाता है, जिन्होंने विदेशी जमीन पर योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में बताया। लेकिन क्या आपको पता है कि हर साल योग दिवस मनाने की शुरुआत कब से और कैसे हुई? अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग के इतिहास और योग के विश्व प्रसिद्ध होने के बारे में चलिए बताते हैं आपको?
कब से की गई योग दिवस की शुरुआत?
आज विश्व भर में लोग स्वस्थ रहने के (International Yoga Day 2022) लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। योग का महत्व कोरोना काल में और अधिक बढ़ गया। जब कोविड लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल सकते थे। जिम बंद हो गए थे तब लोगों ने मन को शांत रखने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए घर पर ही योगाभ्यास किया। ऑनलाइन के जरिए भी योग के जरिये लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए गए, जिससे की कोरोना काल में भी लोग शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रहें ही साथ ही साथ मस्तिष्क रूप से भी स्वस्थ रह सकें। लेकिन क्या? आप जानते हैं कि इस दिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत साल 2015 में हुई। जब पहली बार पूरी दुनिया में योग दिवस एक साथ मनाया गया।