विदेश

PM Modi in Japan: शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए पीएम मोदी, नम आंखो से दी श्रद्धांजलि

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की 8जुलाई2022 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिंजो आबे की मौत के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया था। वहीं आज पीएम मोदी उनके अंतिम संस्कार के लिए जापान पहुंचे और शिंजो आबे को श्रद्धाजंलि दी और कहा कि जब मैं पिछली बार आया था तो शिंजो आबे के साथ मेरी लंबी बातचीत हुई थी और आज हम इस दुख की घड़ी में मिल रहें हैं।

जापान दौरे के दौरान पीएम मोदी ने टोक्यों में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से की मुलाकात

जापान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यों में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान संबंध को लेकर चर्चा हुई। फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शिंजो आबे को किया याद

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को भी याद किया। उन्होंने कहा, दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।

आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए। पीएम मोदी के अलावा अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी आबे के अंतिम संस्कार में पहुंची हैं। इसके अलावा 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि जापान पहुंचे हैं। बता दें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जुलाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button