
Parliament : केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पेश किया। इस बिल के पक्ष में 269 वोट पड़े और विरोध में 198 वोट डाले गए, वहीं विपक्ष ने बिल का विरोध किया है। गौरव गोगोई ने बिल को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि इस बिल में चुनाव आयोग से परामर्श की बात है, जो असंवैधानिक है। इसके अलावा सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कसमें खाने में कोई कसर नहीं रखी गई, लेकिन दो ही दिन में संविधान बदला जा रहा है।
गौरव गोगोई ने कहा कि चुनाव आयोग को इतने ही अधिकार दिए गए हैं कि कैसे सुपरवाइज करना है, कैसे मतदाता सूची बनानी है। राष्ट्रपति कभी भी परामर्श लेते हैं तो वे कैबिनेट से परामर्श लेते हैं और कभी कभी गवर्नर से. इस बिल में चुनाव आयोग से परामर्श की बात है, जो असंवैधानिक है। इस बिल के जरिये राष्ट्रपति को ज्यादा शक्ति दी गई है। राष्ट्रपति अब 82 ए के जरिये विधानसभा को भंग कर सकते हैं। ये एक्सेसिव पावर राष्ट्रपति के साथ चुनाव आयोग को भी दी गई है।
मौसम देखकर तारीख बदलते हैं : धर्मेद्र यादव
धर्मेद्र यादव ने संविधान के बारे में बात करते हुए कहा कि अभी दो दिन पहले इसी सदन में संविधान को बचाने की कसमें खाने में कोई कसर नहीं रखी गई, लेकिन दो ही दिन में संविधान बदला जा रहा है। बाबा साहब से अधिक विद्वान इस सदन में भी कोई नहीं बैठा है।
आगे उन्होंने कहा कि जो लोग आठ विधानसभा सीटों का चुनाव नहीं करा पाते, मौसम देखकर तारीख बदलते हैं, वो लोग एक देश एक चुनाव करते हैं। मैं अपने नेता अखिलेश यादव की ओर से इस विधेयक का विरोध करता हूं. चार राज्यों का चुनाव एक साथ नहीं करा पाए। चार राज्यों का चुनाव एक साथ नहीं करा पाए, वह लोकसभा और विधानसभाओं का चुनाव कराना चाहते हैं।
देश में चुनाव खत्म हो जाएगा – संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि इस तरह संविधान को ही खत्म कर देंगे। इसको लाकर ये लोग कोशिश कर रहे है कि आगे चुनाव ही खत्म कर दें। इस देश में चुनाव खत्म हो जाएगा। आप देखते होंगे अलग-अलग राज्यों के चुनाव से पहले पेट्रोल का दाम कम हो जाता है। डीजल का दाम कम हो जाता है। लोगों को राहत मिलती है।
इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी ने फेडरलिज्म का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी का उल्लंघन है, फेडरलिज्म का भी उल्लंघन है। यह बिल सीधे प्रेसीडेंशियल स्टाइल डेमोक्रेसी के लिए लाया गया है। यह सबसे बड़े नेता के ईगो के तहत आया है। हम इसका विरोध करते हैं।
यह भी पढ़ें : प्रियंका के फिलिस्तीन लिखे बैग की फवाद ने की तारीफ, कहा- किसी पाक सांसद ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप