Biharराजनीति

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, बेउर जेल में बितानी होगी रात

Bihar News: 31 साल पुराने विवाद में गिरफ्तार पूर्णिया सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव (Pappu yadav)के लिए फिलहाल राहत का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है। पटना सिविल कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई सोमवार को टल गई, जिससे उन्हें बेउर जेल में ही रात  बिताना पड़ेगा।

बम की धमकी से कोर्ट का कामकाज ठप

सूत्रों के अनुसार, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की जांच शुरू की। इसी वजह से पप्पू यादव की सुबह 11 बजे निर्धारित जमानत याचिका की सुनवाई टल गई।

राजनीतिक माहौल गर्म, विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है। कांग्रेस, राजद सहित कई विपक्षी दलों ने उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी नेताओं और समर्थकों का कहना है कि पप्पू यादव लगातार सरकार और प्रशासन पर NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में सवाल उठा रहे थे, इसी वजह से 31 साल पुराने केस का सहारा लिया गया।

प्रशासन का रुख

वहीं, प्रशासन का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है और पप्पू यादव की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है।

NEET छात्रा के परिजनों का आरोप

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के परिजनों ने भी पप्पू यादव की गिरफ्तारी को सरकार की साजिश बताया है। उनका कहना है कि पप्पू यादव को निशाना बनाकर सरकार विरोधी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें – ‘प्रपोज डे’ बना लॉ छात्रा के लिए काल, इजहार स्वीकार ना करने पर सिरफिरे ने क्लास रूम में मारी गोली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

 

Related Articles

Back to top button