Other Statesबड़ी ख़बर

पीएम मोदी पंबन ब्रिज का करेंगे उद्घाटन, 8,300 करोड़ की देंगे सौगात

Pamban Bridge : पीएम मोदी तमिलनाडु को बडा तोहफा देंगे। आज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे। वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल है, इस पुल का एक हिस्सा ऊपर नीचे उठेगा। इससे यह होगा कि जहाजों को बिना रुकावट गुजरने का रास्ता मिल पाएगा। पुल के नाम की बात करें तो पबन ब्रिज है।

यहां से ध्यान देने योग्य है, इसी पुल का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही ट्रेन सेवा भी शुरू होगी। यह रामेश्वरम – तांबरम चेन्नई के बीच है।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम की बात करें तो 12 बजे पुल का उद्घाटन होगा। 12: 45 रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर जाएंगे और दर्शन पूजन करेंगे। वहीं पीएम मोदी राज्य के लोगों को 8,300 करोड़ की सौगात देंगे। रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दरअसल, अब पुल की बात कर लेते हैं, 2.08 किलोमीटर लंबा पुल है। इस पुल की लागत देखें तो 700 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

यह पुल रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है

दरअसल, आपको बता दें कि भारतीय इंजीनियरिंग का कमाल है। भारतीय इंजीनियरिंग की उपलब्धि है। आपको बता दें कि चार धाम तीर्थ स्थलों में से एक रामेश्वरम द्वीप है। यह पुल रामेश्वरम द्वीप से जोड़ता है। पुराने पुल की बात करें तो मीटर गेज ट्रेनों के लिए था। फिर से इस पुल को 2007 में खोल दिया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में पुराने ढ़ांचे को बदलने का फैसला लिया गया। नए पुल के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें : प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए : पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button