
ONOE : एक देश, एक चुनाव विधेयक पर जेपीसी की पहली बैठक हुई। इस समिति के उद्देश्य की बात करें तो विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर बात करना है। बता दें कि शीतकालीन सत्र में विधेयक को पेश किया गया था। जिसके बाद विधेयक को जेपीसी में भेज दिया गया था। समिति के सदस्य की बात करें तो 39 सदस्य शामिल हैं। इस समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद पीपी चौधरी हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि समिति में लोकसभा से 27 और राज्यसभा से 12 सदस्य हैं। इसमें शिवसेना से श्रीकांत शिंदे, तृणमूल कांग्रेस से कल्याण बनर्जी, जनता दल (यूनाइटेड) से संजय झा, कांग्रेस से प्रियंका गांधी, आम आदमी पार्टी (AAP) से संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संबित पात्रा, मनीष तिवारी, और पुरुषोत्तम रूपाला, अनिल बलूनी, बांसुरी स्वराज शामिल हैं। पहले समिति की सदस्य संख्या 31 रखी गई थी। इसको बढ़ाकर 39 की गई, क्योंकि विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस मसले पर विचार-विमर्श में भाग लेने की इच्छा जताई थी।
समिति का उद्देश्य
जानकारी के लिए बता दें कि एक देश एक चुनाव विधेयक है। यह पास होगा तो कानूनों में बदलाव भी होंगे। समिति के सदस्य हैं। सदस्य कई पहलुओं पर बात भी करेंगे। चुनावों की प्रक्रिया पर भी बात होगी। केंद्रीय और राज्य पर चुनाव की प्रक्रिया पर बात होगी। चुनाव आयोग के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। इसके संविधानिक पहलुओं को भी देखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : OBC सूची पर संविधान संशोधन बिल संसद में पास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप