राष्ट्रीय

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पीएम मोदी और वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

फटाफट पढ़ें:

  • नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
  • वरिष्ठ नेताओं और पीएम मोदी ने बधाई दी
  • नबीन ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया
  • पीएम मोदी ने उन्हें मेहनती और सक्षम बताया
  • 45 वर्षीय नबीन पांच बार विधायक और मंत्री हैं

Nitin Nabin : बीजेपी ने रविवार को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया. बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने उन्हें इस पद के लिए चुना. नितिन नबीन की नियुक्त के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. इसी क्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को सम्मानित किया. जिसमें बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल थे. साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर भी बधाई दी.

नितिन नबीन ने पीएम का आभार जताया

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, “केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बहुत-बहुत अभिनंदन. मुझे यह अवसर देने के लिए मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और केंद्रीय नेतृत्व में सभी का मैं आभार व्यक्त करता हूं. मुझे प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है और मैं उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और नेतृत्व को आगे बढ़ाऊंगा.”

पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी

पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा की है. पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा नितिन नबीन ने एक मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है. वे एक युवा और सक्षम नेता हैं, जिनके पास संगठनात्मक अनुभव की भरपूर समझ है. बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है और उन्होंने जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में कड़ी मेहनत की है. उनकी विनम्रता और व्यावहारिक दृष्टिकोण उन्हें खास बनाता है. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी ऊर्जा और समर्पण भविष्य में पार्टी को और मजबूती देगा. नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं.

बिहार के पांच बार विधायक और पथ निर्माण मंत्री

बता दें कि कायस्थ समुदाय से आने वाले 45 वर्षीय नितिन नबीन को मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराधिकारी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबकि, वह इस पद पर आसीन होने वाले सबसे युवा नेताओं में से एक होंगे. नबीन पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं, साथ ही पटना के बांकीपुर से विधायक भी हैं. इससे पहले वे कई बार मंत्री रह चुके हैं. जेपी नड्डा को जनवरी 2020 में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उन्होंने अपना पूरा कार्यकाल पूरा किया. बाद में, 2024 के लोकसभा चुनाव तक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था.

ये भी पढ़ें- नितिन नवीन बने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में हैं मंत्री

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button