Advertisement

बरसों जिन्होंने हम पर राज किया, आज हम उनसे आगे : जगदीप धनखड़

Share
Advertisement

Rajasthan : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय यात्रा पर राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचे थे। धनखड़ ने “गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय” में आयोजित छात्र संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में भारत 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। कोई यकीन नहीं कर सकता कि जिन्होंने बरसों तक हम पर राज किया, आज हम उनसे आगे निकल चुके हैं।

Advertisement

धनखड़ ने क्या कहा?

जगदीप धनखड़ ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ पढ़े-लिखे लोग अर्थव्यवस्था के बारे में पब्लिक डोमेन में गलत जानकारी देते हैं। इससे दुखद भला और क्या हो सकता है? उन्होंने कहा कि मैं 1989 में सांसद बना। हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था। लेकिन, एक वक्त ऐसा भी आया जब जहाज में भरके देश का सोना विदेश ले जाया गया। वहां गिरवी रखा गया। आज वही देश विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था है।

आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया गया

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यकीन नहीं होता, लेकिन हमने कर दिखाया। 40 करोड़ लोगों के खाते बैंक में खोले गए हैं। देश ने पहली बार 24 जुलाई 2022 को आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया। आज देश के प्रधानमंत्री आदिवासी महिला के सम्मान में खड़े होते हैं। वह एक किसान के बेटे के सम्मान में खड़े होते हैं। आदिवासी समुदाय के लिए और संविधान निर्माता के लिए इससे ज्यादा सुकून की बात और क्या हो सकती है।

नए कानून को लेकर हंगामा मचा हुआ है

धनखड़ ने कहा कि नए कानून को लेकर हंगामा मचा हुआ है। मैं बता देना चाहता हूं कि इसमें एससी-एसटी महिलाओं को भी आरक्षण मिलेगा। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। आधी आबादी को वही सम्मान मिलेगा, जिसकी वह हकदार है। राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को कहा कि वह टेक्नोलाजी के साथ रहें और आधा घंटे इसके लिए समय दें। निश्चित रूप से उन्हें फायदा होगा।

यह भी पढ़ें – गाजा युद्ध: इजरायल का कहना, बिखर रहा है हमास.. कहीं बमबारी तो.. कहीं भुखमरी.. खत्म हो रही जिंदगियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें