Advertisement

आज पूरे देश में मनाई जा रही है भारत छोड़ो आंदोलन की उन्नीसवीं वर्षगांठ, जानिए

Share
Advertisement

नई दिल्ली: आज पूरे देश में भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की उन्नीसवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आज ही के दिन 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) ने अंग्रेजों (British) को देश से निकालने के लिए करो या मरो (do or die) का आह्वान किया था। बता देम कि यह आंदोलन (protest) मुंबई (Mumbai) में गोवालिया टैंक (gowalia tank) से शुरू हुआ था। इसके अलावा हर साल इस दिन को अगस्त क्रांति दिवस (august revolution day) के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement

मालूम हो कि 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में मौजूद लोगों से कहा, “हर भारतीय अपने आप को स्वाधीन समझे”। इस दिन उन्होंने करो या मरो का नारा दिया जिसने भारत छोड़ो आंदोलन की आधारशिला रखी थी। जिसके बाद महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi), अब्दुल कलाम आजाद (Abdul Kalam Azad), जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) और सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) सहित कई राष्ट्रीय नेताओं (national leaders) को गिरफ्तार किया गया था। आंदोलन का पहला भाग शांतिपूर्ण था।

इसके बाद, महात्मा गांधी की रिहाई तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुए थे। जिसके चलते आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया था। रेलवे स्टेशनों, तारघरों कार्यालय, सरकारी भवनों और औपनिवेशिक शासन के अन्य प्रतीकों और संस्थानों पर हमले किये गए। भारत छोड़ो आंदोलन 1947 में भारत के एक संप्रभु राष्ट्र बनने से पहले आयोजित अंतिम प्रमुख सविनय अवज्ञा आंदोलन था।

संस्कृति मंत्री करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

जानकारी के अनुसार संस्कृति मंत्री (culture minister) जी. किशन रेड्डी (Kishan Reddy) आज ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही इस उपलक्ष्य में फिल्म प्रभाग ‘स्वाधीनता के लिए भारत का संघर्ष’ श्रृंखला में दो विशिष्ठ वृतचित्र दिखा रहा है। बता दें कि ये वृतचित्र आज फिल्म प्रभाग की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर दिखाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *