Advertisement
राष्ट्रीय

इंदौर: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बांग्लादेश में लड़कियों से शादी कर भारत करता था तस्करी, अब तक 200 को धकेल चुका है सेक्स-धंधे में

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश। राज्य के इंदौर शहर में एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। इस रैकेट के मास्टरमाइंड ‘मुनीर उर्फ मुनीरूल’ ने बताया कि वह भारत के हर हिस्से में बांग्लादेशी लड़कियों की सप्लाई करता था। वह अभी तक करीब 200 से अधिक लड़कियों को सेक्स के दलदल धकेल चुका है। इनमें अधिकतर लड़कियां बांग्लादेशी हैं। जिन्हें गुप्त रास्ते से भारत लाया जाता था। 

Advertisement

तस्कर ने कुबूल किया ज़ुर्म

गौरतलब है कि गुरुवार को इंदौर पुलिस ने बांग्लादेशी तस्कर मुनीर को सूरत में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे इंदौर ले आया गया, जहाँ पूछताछ के दौरान उसने तस्करी की बात कुबूल की है। उसने बताया कि ‘वह बांग्लादेश के जसोर का रहने वाला है।’

वह गरीब बांग्लादेशी लड़कियों से शादी करके पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते से उन्हें भारत की सीमा में प्रवेश करा देता था। उसके बाद एजेंट्स के द्वारा आसपास के गांवों से भारत में प्रवेश करवाता था और फिर उनकी तस्करी भारत के अलग-अलग शहरों में की जाती थी।

लड़कियों को सप्लाई से पहले दी जाती थी ट्रेनिंग

बांग्लादेश से आई इन लड़कियों को कोलकाता में कुछ दिन रख कर ट्रेनिंग दी जाती थी, जिससे उनके रहन-सहन आदि में सुधार करके उनके स्टैंडर्ड को बेहतर किया जा सके। इसके बाद दूसरी ट्रेनिंग मुंबई में दी जाती थी। बाद में डिमांड के हिसाब से लड़कियों की सप्लाई कर दी जाती थी। 

फरार मास्टर माइंड पर 10 हजार का था इनाम

पुलिस को इस रैकेट की भनक पहले से ही थी और इसका भंडाफोड़ करने के लिए वो काफी लंबे समय से ऑपरेशन चला रही थी। पिछले 11 महीनों में पुलिस 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू कर चुकी है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने सागर, आफरीन, आमरीन समेत मुनीर के कई साथियों को पकड़ा था। लेकिन मुनीर फरार हो गया था, जिसके बाद उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। 

Recent Posts

Advertisement

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

राम मंदिर भी बन गया, माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य भी हो गया, जो बचे हैं उनका भी नंबर आएगाः सीएम योगी

CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…

May 3, 2024

This website uses cookies.