Advertisement

संजय राउत का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, देशद्रोह कानून को खत्म करने के प्रस्ताव को लेकर उठाए सवाल

Share
Advertisement

उद्धव ठाकरे गुट से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने देशद्रोह कानून के संदर्भ में गृहमंत्री की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार डीआरडीओ के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की सुरक्षा के लिए देशद्रोह कानून को हटा रही है?

Advertisement

12 अगस्त 2023 को शनिवार को, राउत ने मीडिया से कहा, ‘इस देश में कोई भी देशद्रोही नहीं है। यह ठीक बात है, जिन पर देशद्रोह कानून लागू होना चाहिए, उन पर आपने इसे लागू नहीं किया है। आपने वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर के खिलाफ देशद्रोह कानून का प्रयोग नहीं किया है, जिन्होंने पाकिस्तान को रक्षा रहस्य बेचा। वे वैज्ञानिक आरएसएस के कट्टर कार्यकर्ता हैं। क्या आप उनकी रक्षा के लिए ही देशद्रोह कानून को हटा रहे हैं?’

बता दें संजय राउत ने शनिवार को कहा कि केंद्र को राजद्रोह कानून को रद्द करने के बारे में डींगें नहीं हांकनी चाहिए क्योंकि वह वर्तमान में अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ ऐसे कानूनों का उपयोग कर रहा है, जो अंग्रेजों द्वारा लाए गए कानूनों से भी ज्यादा डरावने हैं। संजय राउत ने निशाना साधते हुए कहा कि क्या कानून को आरएसएस कार्यकर्ता और पूर्व वरिष्ठ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर की मदद के लिए रद्द किया जा रहा है, जिन पर जासूसी का मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कही यह बात

बता दें भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023 पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इस बिल में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बाहर निकाल दिया गया है। इसलिए मेरी मांग यह है कि लोकसभा के अध्यक्ष और भारत के उपराष्ट्रपति जो राज्यों की परिषद के अध्यक्ष हैं, इन्हें इनमें से प्रत्येक की जांच करने के लिए संसद की एक संयुक्त समिति का गठन करना चाहिए। दरअसल, भारतीय सुरक्षा विधेयक 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया ने की अपनी रीब्रांडिंग, लॉन्च किया कंपनी का नया लोगो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *