Other Statesराष्ट्रीय

मुंबई के साकीनाका इलाके में 32 साल की महिला से बलात्कार, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, क्रूरता की सारी हदें की पार, महिला की मौत

मुंबई: साकीनाका इलाके में एक बार फिर निर्भया की तरह वारदात सामने आई है। 32 साल की महिला के साथ इस बर्बरता को अंजाम दिया गया है। महिला एक वेह्शी दरिंदे की क्रूरता का शिकार हो गई है। आरोपी ने महिला से रेप कर युवती के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। पीड़िता को मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई।

महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर माने जाने वाले मुंबई में अब महिलाएं सबसे असुरक्षित होती जा रही हैं।

साकीनाका रेप केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस दिशा में जांच जारी है।

यह घटना साकीनाका के खैरानी रोड की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें गुरुवार रात करीब 3 बजे कंट्रोल रूम से फोन आया कि साकीनाका के खैरानी रोड पर एक महिला खून से लथपथ बेहोश पड़ी है। सूचना के तुरंत बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button