Advertisement

1 % से 11% पर पहुंचा पॉजिटिविटी रेट, देश के 8 राज्यों से बढ़ाई चिंता

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दो लहरों के बीतने के बाद देश तीसरी लहर झेल रहा है। देश के करीब 8 राज्यों में कोरोना के आंकड़े डराने वाले है। दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, बंगाल, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से पांव पसार रहा है। दिल्ली में सक्रियता दर 26.22 % है और उत्तर प्रदेश में 5.71% है। वहीं महाराष्ट्र में ये दर 22.39% है। बंगाल में सक्रियता दर सबसे ज्यादा 30.86% है। पश्चिम बंगाल में आज 22,155 नए मामले आए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है।  राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,16,251 हो गए है।

Advertisement
Image

 

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में नए मामले तेजी से बढ़े है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्ररी लव अग्रवाल ने कहा कि 30 दिसंबर को देश में 1.1% पॉजिटिविटी रेट था, जो 12 जनवरी को 11.05% हो गया है। देश में अब एक्टिव केसेज की संख्या 9,55,319 हो गई है। लव अग्रवाल ने आगे कहा, डब्ल्यूएचओ के अनुसार अफ्रीका, यूके, कनाडा, डेनमार्क के डेटा में डेल्टा की तुलना में ओमिक्रोन के लिए अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करते हैं।

बता दें पिछले 24 घंटों में देशभर से 1,94,720 नए मामले आए हैं।  वहीं 442 की मौत दर्ज की गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 9 लाख 55 हजार 319 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें