Advertisement

चंद्रयान मिशन के वैज्ञानिकों से मिले पीएम मोदी बोले- ‘सैल्यूट आपके परिश्रम को, आपके धैर्य को…’

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के बाद शनिवार सुबह बंगलूरू पहुंचे। हवाईअड्डे के बाहर नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया।  इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक नया नारा दिया- ‘जय विज्ञान-जय अनुसंधान’। पीएम मोदी ने बंगलूरू में रोड शो भी किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी ने बंगलूरू में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो (ISRO)  चीफ एस. सोमनाथ और टीम के अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात कर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरी टीम को बधाई दी। इसके बाद इसरो चीफ ने पीएम मोदी को मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि लैंडर और रोवर कैसे काम कर रहे हैं और आगे वे क्या-क्या करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित किया इस दौरान वे खुशी से भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटी सफलता नहीं है। हम वहां पहुंचे हैं, जहां कोई देश नहीं पहुंच पाया था। हमने वो किया, जो पहले कोई नहीं कर पाया था। ये आज का भारत है, निर्भीक भारत है। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बड़ा एलान भी किया। उन्होंने बताया कि चंद्रमा पर जहां हमारा लैंडर उतरा है, अब उस पॉइंट को ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। शिव में मानवता क कल्याण का संकल्प समाहित है। शक्ति से हमें उन संकल्प को पूरा करने का बल मिलता है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि चंद्रयान-2 के जहां पदचिन्ह पड़े उस जगह को तिरंगा का नाम  दिया गया है।

ये भी पढ़ें:Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर राजस्थान के मंत्री का अजब-गजब बयान- ‘चंद्रयान के सभी यात्रियों…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *