Advertisement

यूपी-बिहार वाले बयान पर पीएम मोदी ने प्रियंका और चन्नी से किया ये सवाल ?

Modi

@BJP4India

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी बिहार के लोगों पर की गई टिप्पणी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। पंजाब में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती आई है। यहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया, जिस पर दिल्ली का परिवार उनके साथ खड़े होकर तालियाँ बजा रहे थे, वो पूरे देश ने देखा।

Advertisement

उन्होंने कहा, अपने इन बयानों से ये लोग किसका अपमान कर रहे हैं। यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई बहन मेहनत न करते हों।

क्या गुरू गोविंद और संत रविदास को पंजाब से निकाल देंगे ?

कल ही हमने संत रविदास जी की जयंती मनाई है। वो कहां पैदा हुए? उत्तर प्रदेश में, बनारस में। क्या आप संत रविदास जी को भी पंजाब से निकाल देंगे? गुरू गोविंद सिंह जी का जन्म कहां हुआ था? पटना साहिब, बिहार में। क्या आप गुरू गोविंद जी को भी पंजाब से निकाल देंगे?

बुधवार को चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। वीडियो में चन्नी साफ कहते सुने जा सकते हैं कि प्रियंका भी पंजाबन हैं। पंजाब की बहू हैं। अब सारे पंजाबी एक हो जाओ। और ये जितने भी यूपी, बिहार और दिल्ली के भैइये हैं, इन्हें घुसने मत दो।

जब चन्नी ये बयान दे रहे थे तब प्रियंका गांधी तालियां बजाती नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें