Advertisement

अब आपका भारत कोई कमजोर देश नहीं : राजनाथ सिंह

Share
Advertisement

Madhya Pradesh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब आपका भारत कोई कमजोर देश नहीं है। अगर कोई शख्स किसी नापाक हरकत को अंजाम देने का प्रयास करता है तो भारत उसे सीमा के इस पार और आवश्यकता पड़ने पर सीमा के उस पार भी समाप्त कर सकता है।

Advertisement

राजनाथ सिंह भिंड जिले की गोहद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खनेता गांव में भाजपा उम्मीदवार लाल सिंह आर्य के लिए चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

भारत की बात पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में विदेशों में लोग कहते थे कि भारत एक कमजोर देश है। विश्व हमारी बातों को बहुत गंभीरता से नहीं लेती थी। लेकिन, अब परिस्थिति बदल गई है। अब, अगर भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ कहता है तो पूरा विश्व कान खोलकर सुनती है।

भारत अब कमजोर देश नहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि अब आपका भारत कोई कमजोर देश नहीं है। विश्व की कोई भी ताकत भारत को धमकी देने की हिम्मत नहीं कर सकती। अगर कोई किसी नापाक हरकत को अंजाम देने का प्रय़ास करता है तो भारत उन्हें बॉर्डर के इस ओर खत्म कर सकता है और आवश्यकता पड़ने पर बॉर्डर के दूसरी तरफ भी उन पर हमला कर सकता है।

शिवराज सिंह चौहान के कामों की तारीफ की

राजनाथ सिंह ने कहा कि भिंड जिले में हर 5 परिवार में से एक आदमी सेना में है। सिंह ने कहा कि वह ऐसे परिवारों का अभिनंदन करते हैं। राजनाथ सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि एमपी पहले बीमारू राज्य था। किंतु, देश के लोग अब कह रहे हैं कि अगर विकास देखना है तो एमपी जाना होगा। यह देश का सबसे स्वच्छ राज्य है।

यह भी पढ़े : Radha Kund Snan 2023: 5 नवंबर को राधा कुंड में आस्था की डुबकी, आखिर क्यों है ये कुंड इतना प्रसिद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *