Advertisement

गाजा में पांच हजार से ज्यादा बच्चों का हुआ नरसंहार : प्रियंका गांधी

Share
Advertisement

New Delhi: इजरायल-हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच विश्व के कई देश जंग विराम की आवाज उठा रहे हैं। इस जंग को रोकने की मांग भारत में भी उठ रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कई बार इजरायल-हमास जंग को लेकर बयान दे चुकी हैं। इस बार प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि तकरीबन दस हजार लोग, जिनमें पांच हजार से ज्यादा बच्चे शामिल हैं, उनका नरसंहार किया गया।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तुरंत लागू करना चाहिए जंग विराम

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है। परिवार के परिवार समाप्त कर दिए गए। हॉस्पिटल और एंबुलेंस पर बमबारी की गई। रिफ्यूजी कैंपों को निशाना बनाया गया। फिर भी स्वतंत्र दुनिया के कथित नेता फिलिस्तीन में हो रहे इस नरसंहार को अपना समर्थन दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तुरंत जंग विराम लागू करना चाहिए। वरना इसका नैतिक आधार नहीं बचेगा।

सनद रहे कि इससे पहले भी प्रियंका गांधी इस मामले पर बयान दे चुकी हैं। दरअसल, गाजा में शांति कायम करने को लेकर यूएन में पिछलें दिनों वोटिंग की गई थी। इस वोटिंग से भारत ने दूरी बना ली थी।

भारत के इस रवैये से काफी हैरान

इस मसले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि वो भारत के इस रवैये से काफी हैरान हैं। प्रियंका ने कहा था कि वोटिंग से परहेज करना अहिंसा, न्याय और शांति के उन सिद्धांतों का खडंन करता है जिनकी बात ने ऐतिहासिक रूप से की है। सनद रहे कि कई मुसलमान संगठनों द्वारा और अलग अलग राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा लगातार इस बाबत बयान जारी किया गया है।

यह भी पढ़े : Radha Kund Snan 2023: 5 नवंबर को राधा कुंड में आस्था की डुबकी, आखिर क्यों है ये कुंड इतना प्रसिद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *